चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में 19 वर्षीय एक युवती के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की घटना सामने आई है पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती का निगाह तय हुआ था वह टूटने का जिक्र हुआ था इस बात से युवती आहत थी।
जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या
दरअसल एमआईजी पुलिस के मुताबिक मारिया पिता उमर शेख उम्र 19 वर्षीय निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी रहने वाली युवती के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई उसका स्वास्थ्य खराब हुआ तो परिजनों से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि 15 जून 2025 को सोहेल उर्फ साहिल निवासी आजाद नगर के रहने वाले युवक से उसका निगाहें हुआ था और शुरुआती रस्म हुई थी।
युवती मानसिक तनाव में थी
डेढ़ साल से दोनों में अच्छी बातचीत चल रही थी लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी जिसके कारण युवती काफी मानसिक तनाव में थी। परिवार ने काफी समझाया भी थी लेकिन अचानक से उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसके कारण परिवार में भी काफी निराशा छाई हुई है। परिवार में पिता मैकेनिक का काम करते हैं तो वहीं दो भाई और एक बहन और हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग का काम कर और आत्महत्या से जुड़े हुए तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

