कटक. ओडिशा के कटक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बीटेक छात्र ने क्रिप्टोकरेंसी में 50,000 रुपये का नुकसान होने के बाद अपने ही अपहरण की साजिश रची. कटक डीसीपी ऋषिकेश खिलारी ने बताया कि चौलियागंज क्षेत्र में गायब हुआ यह छात्र अपनी योजना के तहत अपहरण का नाटक कर रहा था. (बीटेक छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश रची)

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छात्र ने क्रिप्टोकरेंसी में नुकसान के बाद अपने परिवार से पैसे ऐंठने के लिए यह साजिश रची. उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर परिवार से 50,000 रुपये की फिरौती मांगी. घबराए परिजनों ने 20 जून को चौलियागंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की, जिसकी शुरुआत छात्र की बहन ने की. (बीटेक छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश रची)
पुलिस ने छात्र के फोन को ट्रैक किया और जांच के बाद उसे ढूंढ निकाला. डीसीपी ने बताया कि छात्र ने नुकसान की भरपाई के लिए यह नाटक रचा था. मामले की आगे की जांच जारी है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अंदरूनी कलश उजागरः विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के बीच तीखी झड़प, वीडियो वायरल
- एसडीएम के पास पहुंची जनता, तो पुलिस ने बचाई ‘इज्जत’; घर के अंदर शराब बेचते पिता-पुत्र पर यूं हुआ एक्शन
- राम की आड़ में राजनीति! रामलला के दर्शन न करने को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज, जानिए क्यों कहा कि दाढ़ी-टोपी रूठ जाती
- पत्रकारिता, जनसरोकार और उत्तराखंड का विकास—‘गुलदस्ता’ के विमोचन पर धामी का संदेश
- Delhi Liquor Shops: दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद? जानें क्या है आदेश
