कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में लव जिहाद के बाद ज्योतिष जिहाद का मामला सामने आया है। यूपी मुरादाबाद के शकील खान ने फर्जी हिंदू ज्योतिषी बनकर ग्वालियर की छात्रा से सोने के जेवर और नकदी की ठगी कर ली। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दो फरार साथी की तलाश कर रही है।
‘हिंदू लड़कियों से प्यार न करें मुस्लिम युवक’: पूर्व IAS नियाज खान की सोशल मीडिया पर
एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान नाम से इंस्टाग्राम आईडी
दरअसल छात्रा ने सोशल मीडिया पर हिंदू ज्योतिषी के पेज पर संपर्क किया था। शकील खान ने सोशल मीडिया पर (एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान) नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। ठग शकील ने छात्रा की कुंडली में दोष बताकर तंत्र-मंत्र और पूजा पाठ कराकर अच्छी नौकरी और मनपसंद वर के नाम से ठगी की है। शकील ने छात्रा से 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपए कीमत के सोने के जेवर ठग लिए। घर से गायब जेवर का पता चलते छात्रा से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ।
हरिद्वार से ग्वालियर अपने दो साथियों से साथ कार से पहुंचा
छात्रा की चाची ने जाल बिछाकर दोबारा शकील से सम्पर्क कर ग्वालियर बुलाया। छात्रा की चाची ने पुलिस को शिकायत के साथ जानकारी दी। ठग शकील लालच में आया। हरिद्वार से ग्वालियर अपने दो साथियों से साथ कार से ठग शकील पहुंचा था। पुलिस ने ठग शकील को पकड़ लिया, दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। छात्रा मुरार थाना क्षेत्र के घासमंडी की निवासी है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


