लुधियाना। मजीठा के बाद लुधियाना में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। वही बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर है। तीनो एक साथ शराब पिए थे और उसके बाद ही तीनो के मुंह से झाग निकला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया वही दो की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार नूरवाला रोड (बस्ती जोधेवाल) पर बुधवार देर रात शराब पीने से रहस्यमयी परिस्थितियों में एक की मौत हो गई है। टिंकू नाम के एक व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नूरवाला रोड के रहने वाले रिंकू के रूप में कि गईं है।
मरने वाले युवक के भाई बलबीर ने बताया कि उसके भाई के साथ 2 अन्य लोग थे, जिनको उनके परिवार के लोग अन्य हॉस्पिटल में लेकर गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति भी गंभीर है।
- मलेरिया का कहर: कोटा क्षेत्र में 10 दिनों में मिले 25 मरीज, 356 ग्रामीणों की जांच में 3 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय
- Kulgam Terror Attack: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, CM साय ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार
- हाईकोर्ट का अदालतों को निर्देश, सांसद और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की जल्द हो सुनवाई
- BJP अवध एक्सप्रेस से सत्ता में आई थी और अयोध्या एक्सप्रेस से… राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जानिए क्या कहा?
- एंबुलेंस बनी मौत की सवारी : डॉक्टर की परमिशन का बहाना बनाकर नहीं दी ऑक्सीजन, मंत्री के जिले में सिस्टम ने ली एक और जान


