Dharm Desk- इन दिनों चार धाम यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है. श्रद्धालु पारंपरिक क्रम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ का पालन करते हुए अपनी आध्यात्मिक यात्रा को पूर्ण कर रहे है, इस यात्रा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बद्रीनाथ धाम होता है. जहां भगवान विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप के दर्शन के साथ यात्रा का समापन हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां से कुछ विशेष पूजन सामग्री अपने साथ लाना अत्यंत शुभ और फल देने वाले सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है.

बदरी तुलसी माला का विशेष महत्व
बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री नारायण को चढ़ाई जाने वाली ‘बदरी तुलसी’ को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इस माला के बिना भगवान की पूजा अधूरी रहती है, यही कारण है कि श्रद्धालु दर्शन के बाद इस तुलसी माला को अवश्य धारण करते है. इसे पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है. नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है. इसके साथ ही ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र के जाप के लिए यह माला अत्यंत प्रभावी मानी जाती है.
विजय यश और समृद्धि का प्रतीक वैजयंती माला
वैजयंती माला से मिलता है विजय का आशीर्वाद
वैजयंती माला भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है. इसे विजय, यश और समृद्धि का प्रतीक है. बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान यह माला स्थानीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस माला को धारण करता है, वह जीवन की कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करता है, उसके जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं. साथ ही, इस माला को धारण करने से भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है.
यात्रा का पुण्य बढ़ाती हैं ये पवित्र वस्तुएं
चार धाम यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं होती, बल्कि वहां से लाई गई, पवित्र वस्तुएं भी जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखने का माध्यम बनती हैं. बद्रीनाथ धाम से लाई गई बदरी तुलसी और वैजयंती माला श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक होती हैं.
सुख, शांति और समृद्धि का वास
इन मालाओं को घर लाने और धारण करने से न केवल यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का भी वास होता है. यही वजह है कि बद्रीनाथ धाम से लौटते समय श्रद्धालु इन पवित्र मालाओं को अपने साथ लाना नहीं भूलते. अब आप या आपके परिचित या परिवार का कोई व्यक्ति चार धाम यात्रा पर जा रहा है तो यह माल मंगाना ना भूले.

