चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले के बाद पंजाब में भी इसे लेकर अलर्ट जारी हुआ है। यहां पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी गौरव यादव से सुरक्षा को लेकर चर्चा की है और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम मान ने आतंकी हमले के बाद सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद मीडिया कर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की उन्होंने कहा कि इस हमले को कायराना बताया और कहा कि दहशत फैलाना आतंकियों का काम है लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियां काफी मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी स्थलों की समीक्षा की गई है और जहां-जहां भी जरूरत है वहां पर इसे बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

मान के अलावा डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान प्रॉक्सी वार लड़ रहा है। पंजाब देश की लड़ाई लड़ रहा है। हमने जम्मू कश्मीर पुलिस से भी संपर्क साधा हुआ है। यही नहीं, जम्मू के साथ लगने वाले जिलों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस प्रोएक्टिव होकर काम कर रही है। जम्मू के साथ लगने वाले जिलों में ऑप्रेशनल यूनिटों को बिठा दिया है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

