अमृतसर. दिवाली का त्योहार पास आने के साथ ही पंजाब में कई अप्रिय घटना होती हुई नजर आ रही है. हाल ही में एक पेट्रोल पंप को बम से उड़ने की कोशिश की गई लेकिन अच्छी बात यह रही कि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अब इसके बाद उनके घर को उड़ाने की भी धमकी दी जा रही है।
पेट्रोल पंप मालिक को विदेशी नंबर से लगातार धमकियां मिल रही थी और फिरौती की मांग कर रहे थे। धमाके के बाद पेट्रोल पंप मालिक को वॉट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने लिखा कि उसके पेट्रोल पंप पर हैंड ग्रेनेड उसने फेंका है। अगर 5 करोड़ रुपए न दिए तो अगला निशाना तेरा घर होगा और तेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इस धमकी के मिलने के बाद उनके परिवार पूरी तरह सक्रिय हो गया और पुलिस प्रोटेक्शन मांगने की बात होने लगी। घर के लोग डरे सहमे है और यह समझ भी नहीं आ रहा है कि आखिर उन्हें धमकी क्यों मिल रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पेट्रोल पंप पर जांच टीमों द्वारा जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने के लिए सामने नहीं आ रहा और मीडिया से दूरी बनाई हुई है।
- 28 August 2026 Rashifal : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल
- Delhi Morning Brief: दिल्ली सरकार ने केमिस्टों को जारी की एडवाइजरी, CM रेखा गुप्ता ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
- ‘बयानबाजी से बिगड़ रहा माहौल, सबूत मांगो तो चुप्पी क्यों?’ कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम योगी पर सीधा हमला
- नेपाल में हुई त्रासदी में विदिशा की बेटी भी लापता, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी स्वाति बागरेचा
- CG News: त्योहारी सीजन में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, मकान से 10 पेटी MP निर्मित शराब जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

