मोगा. मोगा में सीआईए और थाना सिटी के एक पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस काफी समय से लगी हुई थी, उस पर पहले से 17 मामले दर्ज है।
आरोपी पहले भी कई अपराध को अंजाम दे चुका है। इसके पहले उसने दो भाईयों पर हमला किया था और जिले से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस देहरादून से कल गिरफ्तार करके लाई थी।

आज आरोपी से रिकवरी करने के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी कि आरोपी ने एमपी बस्ती में अपने पिस्टल से पुलिस पर 2 फायर कर दिए। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को काबू करके उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि सुनील कुमार उर्फ बाबा पर पहले भी 17 मामले दर्ज है।
- एयर ड्रॉप टेस्ट की सफलता पर CM ने दी शुभकामनाएं: डॉ मोहन ने X पर लिखा- सफल परीक्षण ‘गगनयान मिशन’ की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि
- पैतृक जमीन की रजिस्ट्री पर भड़का विवाद: भाई-बहनों में हुई मारपीट, स्टांप वेंडर की दुकान बना अखाड़ा
- बालू माफियाओं ने मोड़ी सोन नदी की धारा, अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल
- CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- ‘संसद में उन्हें देखना सुखद होगा’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर PM ने दी बधाई, अखिलेश ने कही ये बात

