मोगा. मोगा में सीआईए और थाना सिटी के एक पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस काफी समय से लगी हुई थी, उस पर पहले से 17 मामले दर्ज है।
आरोपी पहले भी कई अपराध को अंजाम दे चुका है। इसके पहले उसने दो भाईयों पर हमला किया था और जिले से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस देहरादून से कल गिरफ्तार करके लाई थी।

आज आरोपी से रिकवरी करने के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी कि आरोपी ने एमपी बस्ती में अपने पिस्टल से पुलिस पर 2 फायर कर दिए। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को काबू करके उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि सुनील कुमार उर्फ बाबा पर पहले भी 17 मामले दर्ज है।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

