चंडीगढ़। पंजाब में भारी तबाही मचाने के बाद अब मानसून विदाई की ओर है। अगले 24 घंटे में इसके लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान मानसून पंजाब के साथ-साथ हिमाचल और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से भी वापसी करेगा। इसके बाद लोगों को बारिश के कहर से छुट्टी मिलेगी।
बारिश की कोई संभावना नहीं
29 सितंबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य का सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया।

दिसंबर और जनवरी में सबसे ज़्यादा ठंड पड़ेगी
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2025 के पहले हफ़्ते में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। दशहरा और दिवाली के बीच लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं त्योहारों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ जाएगी। दिसंबर और जनवरी ऐसे महीने होंगे जब सबसे ज़्यादा ठंड पड़ेगी।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर
