अजय नीमा, उज्जैन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में नंदी हाल और देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए तथा नंदी मंडपम में ध्यान लगाया।
3 फरवरी महाकाल भस्म आरती: चंदन-रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,
सवाल यह है कि काम क्या किया जा रहा
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में अलका लांबा ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल भगवान के नाम को अपने नाम में जोड़ लेना पर्याप्त नहीं है, असली सवाल यह है कि काम क्या किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनका नाम कैलाश है, उनके कार्य समाज में पाप और अपराध को बढ़ावा देने वाले दिखाई देते हैं। कहा कि भगवान शिव ने मानवता की रक्षा के लिए विष पिया, लेकिन आज कुछ नेता समाज में जहर फैला रहे हैं।
MP पुलिस की अच्छी पहलः सीधी भारत का पहला जिला जहां के थानों में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड
अपराधियों का महिमामंडन महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरनाक
इसके साथ ही उन्होंने इंदौर से उज्जैन के बीच एक ऑटो पर लगे विज्ञापन का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग बेटियों के बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी, उम्रकैद की सजा काट रहे व्यक्ति का प्रचार किया जाना बेहद शर्मनाक है। अलका लांबा ने कहा कि अपराधियों का महिमामंडन महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरनाक है और महिला कांग्रेस इस मानसिकता के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

