लवकुश बैरागी, आगर-मालवा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण की कवायद नहीं की जा रही। जिम्मेदारों की इसी लापरवाही से तीन साल की बच्ची की जान पर बन आई। कुत्ते ने मासूम को ऐसे नोचा की उसे 55 टांके लगाने पड़े। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में देलवाड़ी गांव में 3 साल की बच्ची माही पिता कालू सिंह पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के चेहरे को जगह-जगह से कुत्तों ने बुरी तरह फाड़ डाला। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पास ही बैठा कुत्ता अचानक आक्रामक हो उठा और बच्ची पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP में डूबने से चार की मौत: जबलपुर में दो युवक, शिवपुरी में दो चचेरे भाइयों की जान गई

हमले से बच्ची जमीन पर गिर गई। वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही और कुत्ता काटता रहा। बाद में जैसे तैसे बच्ची को कुत्ते से छुड़ाया और परिजन जिला अस्पताल आगर लेकर पहुंचे। बच्ची के गाल और मुंह पर गंभीर ज़ख्म है। आखिरकार बड़ी ही सावधानी से डॉक्टरों ने 55 टांके लगाकर ब्लड को रोका गया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है, उसे इंदौर रेफर किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m