लवकुश बैरगी, आगर मालवा। उज्जैन संभाग में तीन फायर स्टेशन बनाने के लिए पिछले साल प्रस्ताव आए थे, जिसमें आगर नगर पालिका ने आवेदन किया था। इसके आधार पर आगर नगर पालिका को फायर स्टेशन बनाने की मंजूरी दी गई थी। आगर नगर पालिका ने परिषद की बैठक में इस मामले को रखा और बैठक में फायर स्टेशन के लिए जिस भूमि के आवंटन के लिए प्रस्ताव रखा था, उस भूमि पर परिषद के कई पार्षदों ने सहमति जताई थी, इसके बाद हाल ही में यह फायर स्टेशन की जो भूमि आवंटित की गई है, यह अब विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

दरअसल मामला यह है, कि जिस भूमि का फायर स्टेशन के लिए परिषद की बैठक में आवंटन किया गया। इस भूमि पर वर्षों से हिन्दू समाज के नवजात शिशु को दफनाया जाता रहा है। अब इस भूमि पर नगर पालिका फायर स्टेशन बनाना चाहती हैं। इस भूमि पर परिषद के पार्षद अजय जैन मारू बलड़िया ने नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी असहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन ने ‘ई कार’ से किया सफर, कहा- पीएम मोदी की अपील और उनके सपने को पूरा करना है

साथ ही नगर के सर्व हिंदू समाज की ओर से भी इस भूमि पर फायर स्टेशन नहीं बनाए जाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं हिन्दू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की और मांग की है कि इस भूमि पर फायर स्टेशन न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरी जगह पर फायर स्टेशन बनाया जाएगा।

आगर नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे ने कहा कि उज्जैन संभाग में शमशान घाट और गौशाला के बीच शासकीय भूमि है, इसमें दो एकड़ जमीन आवंटित की गई है। एमपी यूडीसी द्वारा कार्य किया जा रहा है। सामाजसेवी और पार्षदों ने ज्ञापन दिया है। कलेक्टर मैडम ने एसडीएम और हमे निर्देश दिया है कि समाज के लोगों से बातचीत कर समझाइश दी जाए। बच्चों को दफनाने की बात है तो वह पीछे की साइड हैष हमे जो जमीन आवंटित की गई है, उसमें ऐसी कोई चीज नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m