चंडीगढ़। किसानों का उग्र रूप सरकार के लिए नई मुसीबत बन गया है। पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को सार्वजनिक नहीं करने के बाद किसान संगठन सेक्टर 34 के दशहरा मैदान में धरना खत्म नहीं करने की बात कर रहे हैं और उसके जगह पर पक्का मोर्चा लगाने की बात कर रहे हैं। किसानों की इस जिद ने सरकार की नई समस्या खड़ी कर दी है और यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री मान ने किसानों से बैठक करने की बात कही है। अब देखना यह की मुख्यमंत्री और किसानों के बीच बैठक हो पाती है या नहीं।
जानकारी के अनुसार किसानों को दशहरा मैदान में 3 दिन के लिए धरने पर बैठने की अनुमति मिली थी लेकिन अपनी बात को मनवाने के लिए इस धरने को किसान पक्का करने के जुगाड़ में लग गए हैं। हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवत मान ने किसानों के साथ बैठक करने की बात कही है।

किसानों के कड़े रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें बैठक के लिए बुलाया है। दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक के लिए प्रशासन ने किसान संगठनों को पत्र दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि सीएम के साथ बैठक के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।
- ‘रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक नहीं होगी इजाजत…’, जनरल नरवणे की पुस्तक के विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
- CG में पिता बना हैवान, टांगी से वार कर आंगनबाड़ी सहायिका बेटी को उतारा मौत के घाट, जानिए वारदात की वजह…
- ज्ञानोदय हॉस्टल में मौत का साया: 16 को दादा ले गए, 19 को छात्र ने तोड़ा दम, छुट्टी में देरी बनी मौत की वजह? परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- ‘जिसने आरोप लगाया वो खुद हिस्ट्रीशीटर…’, यौन शोषण के आरोप में दर्ज केस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- हम योगी आदित्यनाथ थोड़ी जो केस हटवा लेंगे
- भभुआ नगर परिषद की बैठक में भारी हंगामा, सफाई और लाइट को लेकर पार्षदों ने EO को घेरा, सांसद बोले- मिलकर करें विकास

