चंडीगढ़। किसानों का उग्र रूप सरकार के लिए नई मुसीबत बन गया है। पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को सार्वजनिक नहीं करने के बाद किसान संगठन सेक्टर 34 के दशहरा मैदान में धरना खत्म नहीं करने की बात कर रहे हैं और उसके जगह पर पक्का मोर्चा लगाने की बात कर रहे हैं। किसानों की इस जिद ने सरकार की नई समस्या खड़ी कर दी है और यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री मान ने किसानों से बैठक करने की बात कही है। अब देखना यह की मुख्यमंत्री और किसानों के बीच बैठक हो पाती है या नहीं।
जानकारी के अनुसार किसानों को दशहरा मैदान में 3 दिन के लिए धरने पर बैठने की अनुमति मिली थी लेकिन अपनी बात को मनवाने के लिए इस धरने को किसान पक्का करने के जुगाड़ में लग गए हैं। हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवत मान ने किसानों के साथ बैठक करने की बात कही है।

किसानों के कड़े रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें बैठक के लिए बुलाया है। दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक के लिए प्रशासन ने किसान संगठनों को पत्र दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि सीएम के साथ बैठक के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।
- ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग पर हाईकोर्ट सख्तः लागू होगी ‘पिक एंड ड्रॉप’ और ‘वन-वे’ जैसी अंतरिम व्यवस्था
- कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सियासी संग्राम: केदार कश्यप ने उठाए आइडियोलॉजी पर सवाल, तो सचिन पायलट ने कहा- BJP नेताओं को अपने दल की करनी चाहिए चिंता
- सिमरी बख्तियारपुर अग्निकांड, लाखों की संपत्ति स्वाहा, आजीविका छिनने से पीड़ित परिवारों के सामने खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट
- सिंगापुर में फंसे सैकड़ों भारतीय कामगार, भारत-बांग्लादेश के 400 मजदूरों को नहीं मिली सैलरी, भारतीय हाई कमीशन मदद में जुटा
- पुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा में करोड़ों रुपये के IPL सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना गिरफ्तार …
