कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की भर्ती रैलियां 20 जुलाई से शुरू होंगी। भर्ती अभियान को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक और लॉजिस्टिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने संबंधित विभागों को सेना अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में भर्ती कार्यक्रम और जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, बिजली और आवास सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संबंधित उपायुक्तों को व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जोनल भर्ती कार्यालय (अंबाला) के अनुसार पहली भर्ती रैली 20 से 27 जुलाई तक रोहतक में आयोजित होगी, जिसमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके बाद 2 से 18 सितंबर तक भिवानी, 12 से 25 अक्टूबर तक अंबाला और अंतिम चरण की भर्ती जनवरी से मार्च 2027 के बीच हिसार में आयोजित की जाएगी। इन रैलियों में प्रदेश के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।

बैठक में युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ विशेष कॉर्नर स्थापित करने और अग्निवीरों का समर्पित डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए एक विशेष पोर्टल विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, ताकि चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें बेहतर रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
- 13 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की शिकायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, भाजपा सांसद पहुंची एसपी ऑफिस
- Bihar Top News 12 September 2026: जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन
- बनारस में थमी ‘जस्टिस मोर्चा’ की साइकिल यात्रा: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का खुला समर्थन, बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान


