Agniveer Recruitment 2025: रायपुर. भारतीय सेना में अग्निवीर पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से किए जा सकेंगे. सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है. इच्छुक युवा सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से 10 अप्रैल तक कर सकते हैं.

अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा. ऑनलाइन परीक्षा सीईई जून 2025 में होने की संभावना है. किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के निराकरण के लिए युवा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. सेना के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है. इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसे में न आए. (Agniveer Recruitment 2025)
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- जामिया पोस्टर विवाद पर बृजभूषण का हमला, फारूक अब्दुल्ला पर बोले- पाकिस्तान के प्रति झलकता है प्रेम
- महाराष्ट्र में ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मार्च’ निकाला जा रहा, सैकड़ों छात्र मांगों को लेकर प्रदर्शन पर अड़े
- छात्रा ने भेजा था स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेलः Delhi school Bomb threat मामले में दिल्ली पुलिस का खुलासा, जानें क्यों की ऐसी हरकत?
- जब चलती रोडवेज बस बनी डिलीवरी रूम, नन्हे की किलकारी से खिल उठे यात्रियों के चेहरे
- ‘इसे मारो, ये मुखबिरी करता है…’ वीडियो कॉल पर फरमान, 4 घंटे तक युवक को पीटा; फिर थाने के सामने फेंका
