रामकुमार यादव, अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम का समापन रविवार को सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था।

अग्र महाकुंभ के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए दशम अग्र अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंबिकापुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल को अग्र अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए संजय अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।

अंबिकापुर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल को मिले इस सम्मान पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और अग्रवाल समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



