दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। शहर में बीती रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी, जहां रेलवे ट्रैक पर 8 वर्षीय मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली थी। यह घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन से रवाना हो रही थी। पीड़िता की पहचान 8 वर्षीय युविका राजपूत के रूप में हुई थी।
यह भी पढ़ें: Indore Fire Accident: सीएम डॉ मोहन ने इंदौर अग्निकांड पर जताया दुख, कहा- इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे सुरक्षा के लिए अच्छे लेकिन कभी-कभी मुसीबत…
मां ने ही मौत के मुंह में धकेला था
बच्ची की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया था। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। कलयुगी मां ने ही अपनी 8 साल की मासूम बेटी को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया था। इस खौफनाक कदम ने मानवता और मातृत्व दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

कृषि विभाग में बाबू के पद पर है महिला
घटना नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर तब हुई, जब कल रात तमिलनाडु एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। उसी दौरान आरोपी महिला अंशु राजपूत ने अपनी बेटी को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की। घटना के बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी महिला अंशु राजपूत कृषि विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ है और शहर के पिंक एवेन्यू, मलाखेड़ी इलाके की निवासी है। एक सरकारी पद पर और शिक्षित महिला के उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: नर्मदापुरम में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत मिली बच्ची-हालत नाजुक, जताई जा रही ये आशंका
महिला पुलिस हिरासत में
जीआरपी टीआई संजय चौकसे ने बताया कि कल रात बच्ची को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में मां की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 109 बीएनएस (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर एक माँ ने अपनी ही संतान के साथ ऐसी दरिंदगी क्यों की। क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या महिला की मानसिक स्थिति?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

