अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। महिला अपराध शाखा की ‘शी टीम’ पारंपरिक पोशाक पहनकर गरबा पंडालों में सुरक्षा का जायजा ले रही है, ताकि उत्सव के दौरान किसी भी महिला को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सरखेज स्थित एसी डोम समेत विभिन्न गरबा स्थलों पर टीम ने लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद निगरानी कक्ष में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। पारंपरिक वेशभूषा में तैनात यह टीम मुख्य रूप से मनचलों, छेड़छाड़ करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।
पश्चिमी क्षेत्र में एस.जी. हाईवे से एस.पी. रिंग रोड तक पार्टी प्लॉट और क्लबों में लगभग 8 सुरक्षा टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के सभी दिनों में रात 8 बजे से गरबा समाप्ति तक यह विशेष तैनाती जारी रहेगी, जिससे महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

