अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एसजी हाईवे स्थित निरमा यूनिवर्सिटी के पास एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 32वीं मंजिल पर लगी क्रेन से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर फैलते ही पूरी साइट पर सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड का निवासी था। प्रीतम सिंह उसी निर्माणाधीन इमारत में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।

सुबह-सुबह मजदूर ने देखा खौफनाक मंजर

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब रोजाना की तरह काम शुरू करने मजदूर साइट पर पहुंचे, तो एक मजदूर की नजर 32वीं मंजिल पर लगी क्रेन पर पड़ी। क्रेन से शव लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बिना कोई देरी किए घटना की जानकारी प्रोजेक्ट इंजीनियर को दी, जिसके बाद सोला पुलिस थाना को सूचित किया गया।

पुलिस और बचाव टीम ने उतशव नीचे उतारा

सूचना मिलते ही सोला पुलिस थाना के अधिकारियों के साथ पुलिस बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। 32वीं मंजिल की ऊंचाई और क्रेन की जटिल स्थिति के कारण शव को सुरक्षित नीचे उतारने में टीम को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने शव को क्रेन से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

सुसाइड की आशंका, वजह अभी अस्पष्ट

सोला पुलिस थाना के थाना प्रभारी (इस्पेक्टर) ने बताया कि प्राथमिक जांच और घटनाक्रम को देखते हुए यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या (सुसाइड) का प्रतीत होता है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

पुलिस ने फिलहाल अपमृत्यु (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें