शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश, शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI आधारित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। जहां आईआईटी दिल्ली के सहयोग से पाठ्यक्रम संचालित होगा। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, 13 स्वायत्त महाविद्यालय को शामिल किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत 2000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में एआई और फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा हैं। इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं। यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल के नए कलेक्टर बने प्रियंक मिश्रा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने CMO सचिव
2000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का टारगेट
उच्च शिक्षा विभाग ने 2000 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फिनटेक विथ आई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का टारगेट रखा है। पहले चरण में यह लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे इस बढ़ाकर दोगुना किया गया है।
ये भी पढ़ें: “सिंहस्थ महापर्व 2028” की तैयारियां तेज: साधु-संतों के साथ प्रशासन ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, संतों के सुझावों को अमल में लाने का भरोसा
नवीन शैक्षणिक सत्र से मिलेगा लाभ
विद्यार्थियों को इसकी सुविधा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मिलना शुरू हो जाएगी। महाविद्यालयों में परंपरागत विषयों से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वे आसानी से रोजगार से जुड़ सकेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

