राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में भोपाल समेत धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
सबसे अहम बदलाव राजधानी भोपाल में हुआ है। भोपाल के मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें आयुक्त, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। भोपाल का नया कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को बनाया गया है। प्रियंक मिश्रा 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं और अभी तक धार जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात थे। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी कलेक्टर बदले गए हैं।




