हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपने कामकाज को और आधुनिक बनाने जा रहा है। MPCA के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने बताया कि एसोसिएशन में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया में भी AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

READ MORE: अब लोकतंत्र सेनानियों को तीर्थयात्रा कराएगी सरकार: सीएम डॉ. मोहन बोले- उनकी वजह से ही भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

महाआर्यमन सिंधिया के मुताबिक, इमर्जेंट (Emergent) कंपनी MPCA के लिए विशेष AI सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इस तकनीक के जरिए प्रशासनिक काम अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होंगे। वहीं एसोसिएशन की संचालन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को तैयार कराने के लिए MPCA को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। AI आधारित यह सिस्टम खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने, प्रतिभाओं की पहचान करने और चयन प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक बनाने में मदद करेगा।

READ MORE: इंदौर में फूटा आत्महत्याओं का ‘सायलेंट बम’: 24 घंटे में लॉ और इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत 3 ने दी जान, शहर में बढ़ी चिंता

महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के जरिए अब तक 20 नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं। इनमें से कम से कम 5 खिलाड़ियों के भविष्य में IPL तक पहुंचने की उम्मीद है।MPCA का मानना है कि AI तकनीक के इस्तेमाल से क्रिकेट प्रशासन और प्रतिभा खोजने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आएगा, जिससे मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m