AI Summit Shirtless Protest Case: भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार कर लिया है। 20 घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने यह एक्शन लिया है। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल (Sasikanth Senthil) ने भी इसकी पुष्टि की है। सासंद मे बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को हिरासत में लेकर करीब 20 घंटे तक पूछताछ की।
कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। तिरुवल्लुर के सांसद शशिकांत सेंथिल ने X पर पोस्ट किया-20 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद, दिल्ली पुलिस ने बेशर्मी से उदय भानु को सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। हमें उदय और यूथ कांग्रेस के योद्धाओं पर गर्व है। देश के युवाओं के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
बता दें कि दिल्ली की सियासत इन दिनों एक प्रदर्शन को लेकर गरमाई हुई है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस’ प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मूड में है। यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को समन जारी किया गया है। अब तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कौन हैं Youth Congress के अध्यक्ष उदय भानु चिब?
उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर के पलौड़ा के रहने वाले हैं। उदय भानु चिब कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के बेटे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा छात्र संगठन एनएसयूआई से शुरू हुई। उदय भानु चिब को जम्मू-कश्मीर एनएसयूआई के अध्यक्ष बने, फिर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में लगातार सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते पार्टी ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

उदय भानु चिब ‘चिब’ समुदाय से आते हैं, जिसे जम्मू क्षेत्र में प्रमुख राजपूत समुदाय के तौर पर जाना जाता है। वे जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा रह चुके हैं। खास बात यह है कि वे जम्मू-कश्मीर से दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें युवा कांग्रेस की कमान मिली। इससे पहले यह जिम्मेदारी गुलाम नबी आजाद ( Ghulam Nabi Azad) निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


