Air Strike Update : पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान और पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की है। इसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यह हमला भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात किया। इस ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम दिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का इस सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और वीर जवानों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। जवानों की हिम्मत और हौसले के लिए पंजाब के लोग देश की सेना के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करते हैं।

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर हमला
भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इन आतंकी संगठनों के ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद, पाकिस्तान ने पीओके में अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया। हमले के डर से वहां करीब 1,000 होटल और मदरसे बंद कर दिए गए। अजान भी बिना लाउडस्पीकर के दी जा रही थी।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान इस हमले का उचित जवाब देगा। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
प्रदेश के 5 जिलों में स्कूल बंद
पंजाब के 5 जिलों – अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं। दिल्ली से धर्मशाला और शिमला के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अमृतसर हवाई अड्डे से सुबह 10 बजे तक सभी उड़ानें रद्द
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर, सुबह 10 बजे तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

