Ajmer Latest News: राजस्थान के किशनगढ़ में अधिवक्ता बालकिशन सुनारिया की गिरफ्तारी ने पूरे अजमेर जिले में वकीलों के बीच आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में पहले जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई, उसके बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़े
प्रदर्शन के दौरान वकील जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे और बैरिकेड्स तोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को वॉटर कैनन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार करनी पड़ी, जिससे भीड़ को पीछे हटाया गया। इस कार्रवाई से वकीलों का गुस्सा और भड़क गया और वे बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए।
कोर्ट परिसर से हटाए गए पुलिसकर्मी
घटना के बाद वकीलों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है। वकीलों ने कोर्ट परिसर में भारी पुलिस तैनाती पर नाराजगी जताई और जनरल हाउस की बैठक से पहले ही सभी पुलिसकर्मियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अब से पुलिस को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वकीलों की मुख्य मांगे
अजमेर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने बताया कि वकील तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं:
- थानाधिकारी भीकाराम काला को तत्काल बर्खास्त किया जाए
- पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
- वकीलों की अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए
उन्होंने आरोप लगाया कि वकील बालकिशन सुनारिया के साथ पुलिस ने अमानवीय और असंवैधानिक व्यवहार किया, जिससे अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है। फिलहाल, वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
