Ajmer NDPS Case: राजस्थान के अजमेर में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता का नाम सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
4 मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
यह मामला उस कार्रवाई के बाद चर्चा में आया, जब औषधि नियंत्रण विभाग ने जिले के 4 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की थी। भाजपा का दावा है कि इस मामले की प्रारंभिक जांच और सामने आए कुछ दस्तावेजों में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद फखरे का नाम सामने आया है। हालांकि, अब तक जांच एजेंसियों की ओर से किसी भी व्यक्ति के दोषी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
भाजपा ने अपने ज्ञापन में प्रतिबंधित इंजेक्शनों की कथित अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और दवा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मेडिकल स्टोर, दवा वितरकों और गोदामों में विशेष अभियान चलाकर स्टॉक, बैंक खातों और बिलिंग रिकॉर्ड की गहन जांच की जानी चाहिए।
भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि यह मामला केवल नियमों के उल्लंघन का नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि प्रारंभिक जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा ने ज्ञापन में यह भी मांग की है कि जांच की प्रगति समय-समय पर सार्वजनिक की जाए, ताकि पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहे।
पढ़ें ये खबरें
- ISRO के निजीकरण पर बवाल: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए, पूछा- क्या हम सिर्फ रिसर्च करेंगे
- Gen-Z और Gen-Alpha की जरूरी मांगों को… मायावती का बड़ा बयान, सरकार और राजनीतिक दलों पर बोला तीखा हमला
- जस्टिस केआर महापात्रा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त…
- सिंगरौली के कोदबाही मेले में दो पक्षों के बीच जमकर बवालः मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हरियाणा के कांग्रेसी नेता पर पंजाब में फायरिंग; गंभीर हालत में अमृतसर रेफर


