Ajmer School Case: राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत और मोबाइल पर आपत्तिजनक चैटिंग के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विभाग ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक (PTI) ललित कुमार और अध्यापक मोहम्मद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों और छात्राओं के परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

गुड टच-बैड टच जागरूकता कार्यक्रम के बाद सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को पीसांगन थाना पुलिस ने स्कूल में छात्राओं के लिए गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से प्रेरित होकर एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को दोनों शिक्षकों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी दी। इसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ।
परिजनों ने लगाया शिकायत दबाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने सबसे पहले स्कूल की प्राचार्या को पूरे मामले की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि शुरुआती स्तर पर शिकायत को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि, बढ़ते विरोध और ग्रामीणों के दबाव के बाद प्राचार्या ने मामले की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजी। इस संबंध में प्राचार्या की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक नहीं की गई है।
मोबाइल जांच के बाद विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
ग्रामीणों के विरोध के बीच शिक्षकों और छात्रा के मोबाइल फोन की जांच की गई। इसके बाद प्राचार्या ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेज दी। रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने दोनों शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी किए। इस दौरान वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डेगाना (नागौर) रहेगा। वहीं अध्यापक मोहम्मद अली का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अराई निर्धारित किया गया है। शिभा विभाग के अनुसार दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अब पहाड़ों पर सजेगी फिल्मी महफिल! CM धामी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड बना रहा नई पहचान
- ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे पर सीएम मोहन का कड़ा रुख: सीएसपी पर गिरी गाज-तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश
- त्योहारी सीजन में खाने की आफत! पलामू समेत 6 जिलों में राशन सप्लाई ठप, डोर स्टेप डिलीवरी में बड़ी लापरवाही
- सिजेरियन के बाद अफसर बेटी की सांसें थमीं, डेढ़ घंटे तक डॉ. का इंतजार करते रहे लाचार परिजन
- कार के दरवाजों में बना था ‘गुप्त तहखाना’, जब आयकर टीम ने खोला तो… मिले ₹2.65 करोड़, देखकर अधिकारी भी हैरान

