अमृतसर: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने भगवंत मान सरकार को एक बार फिर से 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही आरोप लगाया है कि सिख धार्मिक संस्थाओं और श्री अकाल तख्त साहिब की छवि खराब करने के लिए संगठित तरीके से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर कथित ट्रोल सेंटर बंद नहीं किए गए तो निहंग सिख स्वयं कार्रवाई करेंगे। यह बयान अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा आयोजित एक पंथिक सभा के दौरान दिया गया।
अपने संबोधन में जत्थेदार ने दावा किया कि मोहाली और चंडीगढ़ से संचालित कुछ सोशल मीडिया सेंटरों के माध्यम से सिख धार्मिक संस्थानों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। इस दौरान यह भी कहा गया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य सिख पंथ की सर्वोच्च संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।
इस पूरे मामले में जत्थेदार ने कहा कि इस मुद्दे को पहले भी कई बार राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार के पास अब केवल 10 दिन का समय है। यदि इस अवधि में कथित ट्रोल नेटवर्क बंद नहीं हुआ और धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ ऑनलाइन टिप्पणियां जारी रहीं तो निहंग सिखों को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा जाएगा।

पंजाब सरकार ने आरोप को निराधार बतायासभा के दौरान सिख धार्मिक संगठनों ने एक ‘गुरमता’ भी पारित किया। इसमें सिख पंथ से जुड़े मामलों में अकाल तख्त की सर्वोच्चता को दोहराया गया। साथ ही पूरे पंजाब में ऐसी पंथिक सभाएं आयोजित कर समुदाय के बीच जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने का भी संकल्प लिया गया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार का ऐसा आईटी सेल या सोशल मीडिया सेंटर संचालित नहीं करती। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और ऐसे दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
- ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद
- रक्षा से लेकर जल संरक्षण तक… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने देशवासियों से किया विशेष आह्वान
- CG News : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव
- मऊगंज में विकास ‘पैदल’: प्रसव पीड़ा में 1.2 किमी पैदल चलने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, 650 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच खुली दावों की पोल
- IT Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त

