शिरोमणि अकाली दल को एक और झटका लगा है। पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है वहीं इसके बाद
सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी नेता राजिंदर सिंह जीत ने भी प्राथमिक सदस्यता समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी को अलविदा कह दिया है।
सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी नेता राजिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने से लोगों में तरह-तरह की बात हो रही है। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि एक-एक करके कई सदस्य पार्टी को छोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि राजेंद्र पार्टी के एक कर्मठ नेता रहे हैं उन्होंने जमीनी स्तर पर कई काम किए हैं ऐसे में उनका पार्टी से छोड़कर जाना एक सवाल खड़ा कर रहा है।

राजिंदर सिंह खन्ना के रहने वाले हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। अकाली दल से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले राजिंदर जीत पार्टी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह खन्ना के पूर्व पार्षद भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राजिंदर सिंह जीत आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
- Haryana Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
- ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी बदमाश और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, जानें उसके बाद क्या हुआ?
- ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं’, झारखंड के 3 दिवस प्रवास पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस को जमकर घेरा
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार
