चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल उप प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा जाने से रोक दिया गया है। इतना ही नहीं वह भारत से कनाडा पहुंच तो गए लेकिन उन्हें कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से ही वापिस भारत के लिए लौटना पड़ा। कनाडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें एंट्री पर ही रोक लिया और वापस जाने के लिए कह दिया। इसके बाद अकाली नेता काफी नाराज नजर आए और उन्होंने इसे लेकर आपत्ति जताई है।
बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया जिनमें, सीएम आवास घेराव और नगर काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले शामिल थे। साथ ही इन मामलों की कोर्ट की सुनवाई का विवरण भी शिकायत में दिया गया था।

मेरे खिलाफ सिर्फ राजनीतिक केस दर्ज
उन्होंने आगे बताया कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक गतिविधियों और सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों से जुड़े हैं। इनमें से कोई भी मामला आपराधिक किस्म का नहीं है। शिकायत में यह भी दावा किया गया था कि वह कनाडा राजनीतिक दौरे पर पहुंचे थे, जिसकी कनाडाई नियमों के तहत अनुमति नहीं है।
- सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी की नदी में डूबकर मौत, घर में पसरा मातम
- फरीदकोट में नहर से 6 साल के बच्चे का शव बरामद, हाथ-पैर तार से बंधे; हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस
- मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, विदेशों में छिपे एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर भारत लाए गए
- गरबा से पहले राजनीतिक बवाल : डॉ. सलीम राज का विवादित बयान, बोले- मुस्लिम युवाओं के शामिल होने से छेड़छाड़ और लव जिहाद को बढ़ावा… राजीवलोचन महाराज ने कहा- एंट्री पर लगे रोक !
- केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन का औचक निरीक्षण, डीसीपी क्राइम और एडीएम के नेतृत्व में 50 जवानों ने 4 घंटे तक खंगालीं अलग-अलग बैरकें

