पटियाला. पंजाब में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है.पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा. खबर है कि पटियाला शहरी से अकाली दल के नेता मनजीत सिंह अरनो अपने साथियों सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.
पूर्व सांसद प्रनीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिरोपा (सम्मानित कपड़ा) पहनाकर पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि पंजाब की तरक्की, कानून-व्यवस्था और खुशहाली सिर्फ भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है.विपक्ष पर साधा निशाना उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है, जिसके कारण वे अपनी पार्टियों को छोड़ रहे हैं. उन्हें यह समझ आ चुका है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है.
जय इंदर कौर ने भरोसा जताया कि आज मनजीत सिंह अरनो और उनके साथियों के पार्टी में आने से पटियाला में भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और तेजी से बढ़ेगा.इस दौरान भाजपा पटियाला शहरी के अध्यक्ष विजय कुमार कूका, महासचिव हैप्पी शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, हरदेव बल्ली, तरलोचन सिंह शेरगढ़, सूबा सिंह वड़ैच, मंडल अध्यक्ष निरंकार संधू, मुख्तार सिंह और भाजपा में शामिल होने वाले साथी संजीव कुमार गर्ग, कुशल ग्रेवाल, हरतेज सिंह, लाल सिंह सोही, रमेश कुमार बंधु, सन्नी, पवन कुमार, रविंदर सिंह, जॉनी वर्मा, डॉक्टर सचिन चावला, निर्मल सिंह, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे.
- Bear Attack: मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
- UP Elections: भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात! मोर्चों का हुआ पुनर्गठन, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
- इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी सुसाइड नोट के आधार पर फंसाए गए 4 आरोपी दोषमुक्त, मृतक के फर्जी सिग्नेचर से खुला राज
- CG Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश
- हैवानियत की हदें पार! सिर फोड़कर बीवी की हत्या, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर घर के अंदर ही जला दी लाश

