लुधियाना. लुधियाना पश्चिम में होने वाले उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल अपना उम्मीदवार उतारेगा। इस संबंध में कल चंडीगढ़ में लुधियाना के सभी हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में होगी, जहां चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।
विधायक गोगी के निधन से खाली हुई सीट
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का जनवरी में अपनी ही बंदूक से गोली लगने के कारण निधन हो गया था। इसके बाद पंजाब विधानसभा ने इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया और इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी। नियमों के अनुसार, खाली सीट पर छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है।
इस स्थिति को देखते हुए यह तय है कि उपचुनाव जुलाई से पहले होगा। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पिछले उपचुनावों में नहीं उतारे थे उम्मीदवार
इससे पहले जालंधर में हुए विधानसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, जबकि पहले उसने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके अलावा, बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे, क्योंकि यहां के विधायक सांसद बन गए थे।
हालांकि, अकाली दल ने इन उपचुनावों में भी अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। यह स्थिति 1992 के बाद पहली बार सामने आई थी।
- MSCB स्कैम केस बंद; अजित पवार और सुनेत्रा पवार के क्लीन चिट के विरोध में अन्ना हज़ारे की याचिका भी खारिज, कोर्ट ने कहा- कोई क्राइम नहीं हुआ
- Chhattisgarh Assembly Live: सदन में आज पेश होगा धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक, मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री वर्मा और मंत्री कश्यप देंगे विधायकों के सवालों का जवाब…
- Punjab News : विधानसभा चुनावा के पहले राशन कार्ड में बड़ा बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा राशन …
- राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: दुर्ग महापौर आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट… निगम का घेराव करने पहुंचीं रिसाली महापौर बेहोश होकर गिरीं… भारत माला सड़क निर्माण से आ रही समस्याओं पर ग्रामीणों का चक्काजाम… जनगणना 2027 की तैयारी मकानों की हो रही नंबरिंग… घर में छिपाकर रखा 24 कट्टा सरकारी चावल किया गया जब्त…
