लुधियाना. लुधियाना पश्चिम में होने वाले उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल अपना उम्मीदवार उतारेगा। इस संबंध में कल चंडीगढ़ में लुधियाना के सभी हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में होगी, जहां चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।
विधायक गोगी के निधन से खाली हुई सीट
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का जनवरी में अपनी ही बंदूक से गोली लगने के कारण निधन हो गया था। इसके बाद पंजाब विधानसभा ने इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया और इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी। नियमों के अनुसार, खाली सीट पर छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है।
इस स्थिति को देखते हुए यह तय है कि उपचुनाव जुलाई से पहले होगा। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पिछले उपचुनावों में नहीं उतारे थे उम्मीदवार
इससे पहले जालंधर में हुए विधानसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, जबकि पहले उसने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके अलावा, बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे, क्योंकि यहां के विधायक सांसद बन गए थे।
हालांकि, अकाली दल ने इन उपचुनावों में भी अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। यह स्थिति 1992 के बाद पहली बार सामने आई थी।
- रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा: हनुमान की पूंछ पर लगी आग, तीन लोग झुलसे, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो
- Jharkhand News: पलामू में 25 शहीद जवानों को किया गया नमन, DIG किशोर कौशल बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ा है पुलिस परिवार
- ओडिशा में राजनीतिक गर्माहट: आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की मांग पर भाजपा का नवीन पटनायक पर पलटवार, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए सवाल
- दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोनों के बीच स्टेशन में हुआ था विवाद
- नवंबर में बिहार आ सकते हैं पीएम मोदी, भागलपुर दौरे की तैयारी, जानें क्या है प्लान
