खन्ना। खन्ना में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से पहले अकेली दल को बड़ा झटका लगा है, आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदीप सिंह नीतू अपने साथियों के साथ अकाली दल को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह सभी पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
इस दौरान मंत्री सोंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नीतियों से प्रभावित होकर लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में आने वाले हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान और मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस बारे में पार्टी में शामिल हुए गुरदीप सिंह नीतू ने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और वह हर तरह से पार्टी का साथ देंगे।
- महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर: दर्शन कर भावुक हुई सुनंदा शर्मा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी लिया आशीर्वाद
- आग, धुआं और बर्बादी का मंजरः BHU आयुर्वेद संकाय में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
- ‘चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष…’, अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के काटे
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस, ढाई साल में नहीं कर पाई जांच
