खन्ना। खन्ना में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से पहले अकेली दल को बड़ा झटका लगा है, आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदीप सिंह नीतू अपने साथियों के साथ अकाली दल को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह सभी पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
इस दौरान मंत्री सोंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नीतियों से प्रभावित होकर लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में आने वाले हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान और मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस बारे में पार्टी में शामिल हुए गुरदीप सिंह नीतू ने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और वह हर तरह से पार्टी का साथ देंगे।
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
