अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने बीते दिन एक उम्मीदवार की घोषणा की थी इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से पार्टी ने बुधवार को दो और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. दोनों ही सीटों के उम्मीदवार अमृतपाल सिंह के साथी हैं अहम बात यह है कि वह अभी जेल में बंद हैं. दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने अमृतसर में की.
अजनाला विधानसभा सीट से दलजीत सिंह कलसी और मोगा विधानसभा सीट से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को उम्मीदवार बनाया गया है. अहम बात यह है कि दोनों उम्मीदवार फिलहाल जेल में बंद हैं. दलजीत सिंह कलसी और गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया है.
पार्टी की ओर से कहा गया है कि जेल में बंद होने के बावजूद दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे. इस फैसले ने पंजाब की राजनीति में चर्चा बढ़ा दी है. पार्टी द्वारा अब तक तीन उम्मीदवार घोषित किए हैं और तीनों के अपराधिक प्रकरण हैं, ऐसे में इन उम्मीदवारो का पार्टी के द्वारा चयन किया जाना एक चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले अकाली दल वारिस पंजाब दे ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था. सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे हैं.

पार्टी की ओर से लगातार उम्मीदवार घोषित किए जाने से 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. पार्टी जेल में बंद नेताओं और उनके समर्थकों को चुनावी मैदान में उतरना क्या रंग दिखाता है यह तो वक्त ही बताएगा.
- जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता-दामाद पर बेटे को 6 गोलियां मारने का आरोप
- मोबाइल की लत से बिगड़ा बच्चे का व्यवहार, बहन को किया न्यूड, स्कूल ने काटा नाम
- गणपति बप्पा के स्वागत से पहले पसरा सन्नाटा; एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, एक साथ उठीं अर्थियां
- मामूली विवाद पर हत्या की वारदातः नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
- राहुल गांधी का बिहार बाढ़ पर बड़ा बयान, जनहानि पर जताया गहरा दुख, कार्यकर्ताओं को दिए मदद के निर्देश


