कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। इस हमले की अकाल तख्त ने कड़ी निंदा की है। अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दौरान वह मंजर नहीं लोगों के आंखों में झूल गया जब कश्मीर में सीखो का नरसंहार हुआ था।
उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक में पहलगाम के बैसरन मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

सिखों की सर्वोच्च लौकिक सीट के कार्यवाहक जत्थेदार ने कहा,की वह भी दिन भयानक था जब मार्च 2000 में कश्मीर के चित्तीसिंहपुरा में हुए नरसंहार हुआ था, इसमें 35 सिख मारे गए थे। उन्होंने पहलगाम घटना में न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि चित्तीसिंहपुरा हत्याकांड के पीछे की सच्चाई भी सामने आनी चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों को अंततः न्याय मिल सके।
- चैती पर्व की शुरुआत: सुनहरे ‘सुना वेश’ में जगमगाईं माँ तारिणी, मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
- नया वर्ल्ड रिकॉर्ड… इस गेंदबाज ने अकेले ही चटका दिए 9 विकेट, 13 रनों पर सिमट गई पूरी टीम
- कम वोल्टेज से राहत: ओडिशा में ₹600 करोड़ की पावर अपग्रेड परियोजना शुरू, नए ग्रिड सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनें शुरू
- ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
- PM मोदी के हत्या की साजिश! तीन युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

