टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lockup 2) में नजर आ रही हैं. शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने अपने लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने शो में बताया था कि शादी के 10 साल बाद वो और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) एक दुसरे से तलाक लेने वाले हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आगे रिलेशनशिप के प्लान्स के बारे में खुलकर बात किया है. यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है.

बता दें कि शो के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) को ‘एक्सपोज कार्ड’ मिला था. इसमें उन्हें अपना एक पर्सनल सीक्रेट बताना था. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. हम दोनों के बीच कोई लड़ाई-झगड़ा या कड़वाहट नहीं है. बस दोनों को लगा कि अब शादीशुदा जोड़ी की फीलिंग नहीं रही.”
शो में जब आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा- ‘मैं इतनी जल्दी दोबारा किसी नए रिश्ते या प्यार में नहीं पड़ना चाहती, मैं इसके लिए पूरा समय लूंगी. उनकी शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी. अब वे खुद को समय देना चाहती हैं.’
एक्ट्रेस ने कहा- “मेरी शादी बहुत कम उम्र (24 साल) में हो गई थी. मैंने अपनी जिंदगी में वास्तव में बहुत कुछ एक्सप्लोर या एन्जॉय नहीं किया था. गौरव खन्ना के साथ 10 साल के एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद, अब आखिरकार उनके पास खुद के लिए फ्री टाइम है. इसलिए वह किसी अन्य चीज में फंसने के बजाय अपनी इस सिंगल लाइफ और फ्रीडम को पूरी तरह जीना चाहती हैं.”

