कुंदन कुमार, पटना। सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखते ही बन रही है। उनके सीएम बनने पर समर्थको द्वारा राजवंशी नगर स्थित एक मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया है। समर्थकों ने कहा कि, उन्होंने मन्नत मांगी थी कि सम्राट चौधरी प्रदेश के सीएम बने। मन्नत पूरी होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट

गौरतलब है कि बीते बुधवार 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली थी। सीएम पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी के नाम कई राजनीतिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। बिहार में भाजपा के वह पहले मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही वह नेताओं की लिस्ट में शामिल हुए, जो डिप्टी सीएम पद से सीधे सीएम बने। सम्राट से पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर साल 1967 में डिप्टी सीएम बने और इसके बाद उन्होंने 1977 में मुख्यमंत्री का पद संभाला। 59 साल के बाद ऐसा मौके फिर से आया है कि कोई व्यक्ति डिप्टी सीएम के बाद सीएम बना है।

लगातर बैठकें कर रहे हैं सीएम सम्राट

सीएम पद संभालने के बाद से सीएम सम्राट चौधरी का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम सम्राट चौधरी तुरंत सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद से वह लगातार राज्य के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के कामकाज को तेज गती देने और लंबित योजनाओं की समीक्षा कर उनपर अमल लाने का काम कर रहे हैं।

आज से जनता दरबार कार्यक्रम की भी शुरुआत

पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तरह अब राज्य के नए सीएम सम्राट चौधरी भी जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार कार्यक्रम की आज शुक्रवार (17 अप्रैल) से शुरुआत हुई है। बिहार के अलग-अलग जिलों से अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी जनता दरबार पहुंच रहे हैं। बता दें की नीतीश कुमार ने साल 2006 में जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसे अब सम्राट चौधरी की सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें- बिहार के नए CM सम्राट चौधरी से मिले अनंत सिंह, मोकामा में इस बड़े काम के लिए मुख्यमंत्री को मनाया