लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार साजिश के तहत शिक्षा को गरीबों से दूर कर रही है। समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में विजन इंडिया कार्यक्रम में अच्छी शिक्षा और नौकरी रोजगार के बारे में चर्चा की है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा को अच्छी किया जाएगा। छात्रों, नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। इनवेस्टमेन्ट में लाया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा अच्छी होगी तो तरक्की पक्की होगी।
12वीं तक समान शिक्षा लागू हो
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि 12वीं तक समान शिक्षा लागू हो। सभी को सम्मान दिया जाएगा। स्कूलों का आधारभूत ढ़ाचा ठीक किया जाएगा। किताबें एक समान करने का प्रयास किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में लाखों छात्रों को लैपटॉप बांटकर गरीब-अमीर के बीच डिजीटल डिवाइड खत्म करने का काम किया था। समाजवादी सरकार में बनाए गए अभिनव स्कूल प्राइवेट से भी अच्छे थे।
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जल जीवन मिशन में बन रही पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सहन कर पा रही है। भ्रष्टाचार की पाइप लाइन लखनऊ के कालिदास मार्ग तक जाती है। समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार, आरक्षण की लूट, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर जनता को कागजों में उलझाये रखना चाहती है। जिससे जनता हमेशा लाइनों में लगी रहे, परेशान रहें, भाजपा से सवाल न पूछ पायें।
READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा मामला: वकीलों ने किसी भी आरोपियों का केस लड़ने से किया इनकार, चंपत राय समेत 3 को अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर नेशन पर नहीं डोनेशन पर रहती है। इस सरकार में चौतरफा लूट है। भाजपा के शब्द कोष में न धर्म है और न शर्म है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना आस्था के साथ खिलवाड़ है। अयोध्या के लोग कह रहे है कि चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े है। कर्नाटक में अण्डरग्राउण्ड, अनरजिस्टर्ड लोग हैं जो चुनाव के समय पर वोटरों को भेजते है। चुनावी साजिश में शामिल रहते हैं। उनका भंडाफोड़ हो गया है।
READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा गबन : 13 जुलाई तक बढ़ी सभी आरोपियों की रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई पेशी
उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी सनातनियों के आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ है। प्रभु श्रीराम ने सच्ची चोरी खोल दी है। अभी प्रभु श्रीराम और पोल खोलेंगे। सभी लोग जानते है। चढ़ावा चोरी के मामले में छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। यादव सच्चे सनातनियों से अपील की है कि वे भाजपा को वोट न दे और न चुनाव म भाजपा से टिकट मांगे। इन्होंने प्रभु श्रीराम के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपाई सीसी टीवी से घबराये हुए है। क्यों जनता सीसी अर्थात चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी जान गयी है। सब जग जाहिर हो गया।
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हर जगह लूट है। भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण लखनऊ की कोचिंग में अग्निकांड की घटना हुई। पढ़ने और नौकरी करने वाले युवाओं की जान चली गयी। अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

