Yogi Cabinet Minister: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान समेत 6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. साथ ही सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह को प्रमोशन मिला है. मंत्रिमंडिल विस्तार को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा है.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि ‘समय बिताने के लिए करना है कुछ काम! वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं. उधर से पर्ची आएगी, यहां तो सिर्फ पढ़ी जाएगी. भाजपा राज में वैसे भी CM का मतलब बस यही रह गया है Courier-Messenger. वैसे जनता पूछ रही है कि फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या पीछे बैठकर? जनता का अनुरोध है कि फिल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी. हम तो यही मानते हैं कि मूल रूप से व्यक्ति नहीं उसका ‘लालच-लोभ’ ही बुरा होता है, जो धीरे-धीरे उसका दुराचरण बन जाता है. बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है.’
इसे भी पढ़ें : योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय और हंसराज विश्वकर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘इसके विपरीत ये भी सच है कि जब व्यक्ति ‘स्वार्थ’ को छोड़कर ‘परमार्थ’ के मार्ग पर चल निकलता है तो सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है, वो मानवता के लिए सार्थक साबित हो सकता है. अपने अंदर की सौ बुराइयों के ऊपर चंद अच्छाइयां जीत हासिल कर सकती हैं, यही महाकाव्यों का गहरा आंतरिक संदेश है. अपनी गलतियों और दुर्भावनाओं के लिए प्रायश्चित करने का कोई स्थान नियत नहीं होता है, इसके लिए अंदर का प्रकाश चाहिए जो सैकड़ों लोगों के बीच ‘अंधेरे बंद परिसर’ में भी हो सकता है. तमसो मा ज्योतिर्गमय!
बता दें कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के 258 विधायक हैं. जिनमें से 45 राजपूत, 42 ब्राह्णण, ओबीसी के 84, एससी के 59 और अन्य सवर्ण विधायक की संख्या 28 हैं. इसी तरह 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में भाजपा के 79 सदस्य हैं. इनमें राजपूत 23, ब्राहम्ण 14, ओबीसी 26, मुस्लिम 02 और अन्य सवर्ण 12 और एससी वर्ग के दो सदस्य हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

