सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों की तरफ से लोक-लुभावने वादे की शुरुआत हो गई है. महिलाओं को 40 हजार रुपये वार्षिक दिए जाने की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म कर सभी को पक्की नौकरी दी जाएगी.
गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य व्यवस्था और सांप्रदायिकता को लेकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि झांसी में एक व्यक्ति की पत्नी बीमारी की बीमारी के चलते मौत हो गई. उसके पास इलाज के लिए वैसे नही थे. वह अपनी पत्नी की लाश को लेकर घण्टो बैठा रहा. कोई मदद को नही आया. एक कांस्टेबल ने जरूर घर पहुंचाने में मदद की, लेकिन उसके पास दाह संस्कार के पैसे नहीं थे. उसे अपनी पत्नी का शव नदी में बहाना पड़ा.
इसे भी पढ़ें : मिशन 2027: अखिलेश का ‘जिलावार घोषणा पत्र’ वाला दांव! BJP पर लगाया कार्यक्रम रोकने की साजिश का आरोप
उन्होंने कहा कि जब जीडीपी बढ़ रही है, निवेश आ रहा है तो फिर झांसी की घटना जीडीपी की पोल खोल रही है कि नही. ये जीडीपी के आंकड़े किस काम के हैं. ये उनके मित्रों के लिए हैं, जो बड़ा-बड़ा कारोबार कर रहे हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में कैसा इलाज हो रहा है? कल मुझे एक बिटिया मिली थी. उसका पैर टूट गया था तो प्लास्टर लगाया था. प्लास्टर लगाने के बाद डॉक्टर भूल गया. बाद में इंफेक्शन हुआ तो टांग काटनी पड़ी. उन्होंने कहा कि अभी बीते दिनों मैंने बताया था कि एक व्यक्ति पेट दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ और उसका हाथ काटना पड़ा. उन्होंने कहा कि अस्पतालों को भी इलाज की जरूरत है. सरकार को भी इलाज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर कोई भी गरीब व्यक्ति अस्पताल आएगा तो उसका इलाज होगा. उसे कार्ड नहीं दिखाना पड़ेगा.
बारिश के दिनों में AQI मापा गया
लखनऊ को अवार्ड मिलने पर उन्होंने कहा कि लखनऊ को अवार्ड मिला है, सुना है. शुक्र है बारिश के दिनों में AQI मापा गया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर लखीमपुर और पीलीभीत को ऑल-वेदर एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. वहीं बसपा से आकाश आनंद को निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. इस पर बोलने का हक दूसरे को नहीं है. इस दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी मूंछें रखने वाले ललितपुर के जगदीश यादव को भी उन्होंने अपने साथ बैठाया और मूंछों की देखभाल के लिए लिफाफा दिया.
इसे भी पढ़ें : सांसद के नाम से महिलाओं को किया जा रहा था फॉलो! अलीगढ़ MP सतीश गौतम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर मचा हड़कंप
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की नियुक्ति के मसले पर उन्होंने कहा कि एआई के जमाने मे टीआई आये है. मुम्बई से तिजोरी भरने आये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सांप्रदायिकता के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है, बाकी उसके पास कोई और मुद्दा नही है.



