लखनऊ. अखिलेश यादव ने एक बार फिर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने देशभर के साधु-संतों, गुरुजनों और आम लोगों से भी शंकराचार्य के विषय में एकजुटता दिखाने की अपील की है. अखिलेश ने कहा कि है कि सभी साधु-संतों को पूजनीय शंकराचार्य जी का समर्थन करना चाहिए.

बनारस से लखनऊ तक प्रस्तावित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा को लेकर भी अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सभी साधु-संतों को पूजनीय शंकराचार्य का समर्थन करना चाहिए. उनका कहना था कि जिस तरह से सरकार द्वारा शंकराचार्य का अपमान किया गया और उन पर मुकदमे दर्ज हुए, उससे उन्हें काफी पीड़ा हुई होगी.

इसे भी पढ़ें : गौ रक्षा को लेकर राजधानी में सभा करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- तीनों शंकराचार्यों से आदेश लेकर ये धर्म युद्ध शुरू किया है, समय आने पर चारों साथ दिखेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि आज शंकराचार्य के साथ ऐसा हुआ है तो कल किसी दूसरे साधु-संत के साथ भी हो सकता है. इसलिए पूरे संत समाज को एकजुट होकर उनके पक्ष में खड़ा होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार डर का माहौल बनाकर काम कर रही है और देश की नीतियों को उलझा दिया है.