अमृतसर। कांग्रेस में जारी अंतर्कलह अब अमृतसर के शहरी ढांचे को खोखला करने में लगी है। अमृतसर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, शिवानी ने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का पर्दा डाला है, पर हकीकत पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों की कहानी बयां कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह इस्तीफा महज व्यक्तिगत नहीं है। चर्चा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पिछले कई दिनों से शिवानी को पद से हटवाने की धमकियां दे रहा था।
इस इंटरनल टॉर्चर और गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे हाईकमान को भेज दिया है। वार्ड नंबर-35 से चुनाव लड़ चुकीं शिवानी पिछले कुछ समय से एक खास गुट के निशाने पर थीं। ईस्ट हलका कांग्रेस के लिए हॉट सीट रहा है, पर अब यह इस्तीफों का केंद्र बन गया है।

इस हलके में कांग्रेस को पहली चोट पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी को अलविदा कहकर दी थी। शिवानी पार्टी की आयोजित हर रैली, प्रदर्शन और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!

