पांच राज्यों के एक्सट पोल्स आने शुरू हो गए हैं. बंगाल में TMC और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है वही असम में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनती दिखाई दे रही है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की जीत की दावा किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘दिलों को जीतकर जीत रहीं हैं दीदी. पश्चिम बंगाल की सौहार्द प्रिय जनता ने जिस तरह भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति को हराने के लिए जमकर वोट किया है, वो सराहनीय है. दीदी और बंगाल को संविधान और लोकतंत्र बचाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई. भाजपा की साजिशें हारेंगी.ट
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सत्ता में वापसी दिखा रहे हैं, तो कुछ सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली बार बंगाल में सरकार बनाते हुए बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : सपा का पीडिए ध्वस्त! अखिलेश को 2027 से पहले बड़ा झटका, पल्लवी पटेल छोड़ सकती हैं साथ
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर P-MARQ के पोल में बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि टीएम सी को 118-138 सीटों का अनुमान है. अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अमुमान है. वहीं पीपल्स पल्स के पोल में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की वापसी दिख रही है. अनुमान है कि बंगाल में TMC 177–187 सीटें जीतेगी. वहीं BJP 95–110 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काफी पीछे रहेगी. INC को सिर्फ़ 1-3 सीटें मिल सकती हैं.
एग्जिट पोल निराधार, भरोसा नहीं- विपक्ष
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि ”एग्जिट पोल निराधार हैं. इनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. हम 235 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और भाजपा 50 से अधिक सीटें भी नहीं जीत पाएगी.” इधर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि ”हम जनता के सर्वेक्षणों पर विश्वास करते हैं. एग्जिट पोल पर नहीं. हम सभी 4 मई का इंतजार कर रहे हैं और हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

