लखनऊ. सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेर रहे हैं. चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हो, अखिलेश लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. उत्तर प्रदेश में चल रहे बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर वे लगातार सरकार पर सवालिया निशान लगा रहे हैं. वहीं अब वे सीबीएसई मामले को लेकर भी केंद्र शासन पर बरस रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि न कोई जिम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफा दे रहा है.

‘CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करनेवाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है. न कोई जिम्मेदारी लो रहा है, न कोई इस्तीफा दे रहा है.’

इसे भी पढ़ें : बिजली संकट पर सियासत: अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री ने अपने पूरे कार्यकाल में बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया

‘भाजपा के जिन संगी-साथियों ने सत्ता के आपसी बंटवारे के समय शिक्षा से जुड़े हर मामले का एकाधिकार ले लिया हो, वो भी इस घपले के बाहर आने पर अपने स्वभाव के अनुसार अंडरग्राउंड हो गए हैं. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले केवल देश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य से भी दगा कर रहे हैं. अब कहां है वो ‘खुफियाजीवी’ लोग जो नैतिकता का पट्टा गले में डालकर विभाजन की सियासत करते हैं. Youth कहे आज का, No more भाजपा.’