चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर का अचानक निधन हो गया। उनका निधन उनके निवास स्थल पर ही हुआ। उन्हें खाक-ए-सुपुर्द यूपी के सहारनपुर में उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी में किया जाएगा। अकील का अचानक देहांत कैसे हुआ, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दवा के ओवरडोज से उनकी मौत हुई।
अकील का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस का कहना है कि यह मामला ओवरडोज का है। सुसाइड नोट की कोई बात अब तक सामने नहीं आई है या किसी तरह वीडियो की कोई बात सामने नहीं आई है।
अकील हाई कोर्ट में प्रैक्टिस किया करते थे और मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अकील का शव परिजन सहारनपुर ले गए। यहां उनके पैतृक गांव में मरहूम की नमाज़-ए-जनाजा और तदफ़ीन के बाद खाक-ए-सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वह सुबह बेसुध हालत में मिला। उसकी उपचार के लिए सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्व मंत्री रह चुकीं रजिया सुल्ताना
अकील की मां पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना है। अकील के पिता साल 2021 में पंजाब के डीजीपी पद से रिटायर हुए और कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे। अकील के परिवार के लोगों ने बताया कि अकील शादीशुदा था। उनके एक बेटा व एक बेटी है। अकील के पिता व पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा अलसुबह ही कागजी कार्रवाई के बाद सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव में हरडा में चले गए थे। पोस्टमार्टम के बाद उनके रिश्तेदार शव को एम्बुलेंस से लेकर गए।
- पुरानी कार बेचने से पहले जान लें ये आसान टिप्स, मिलेगी 30% तक ज्यादा रीसेल वैल्यू
- ‘ग्रामवासी सतर्क रहें, जंगल की ओर न जाएं’, 9 हाथियों के दल की आमद के साथ वन विभाग ने कराई गांवों में मुनादी…
- दुपट्टे पर ‘ॐ नमः शिवाय’ देखकर दिग्विजय का सवाल: कामरेड का इससे क्या लेना-देना ? कम्युनिस्ट पार्टी के राजेश शर्मा ने दिया था ओम नमः शिवाय लिखा दुपट्टा
- इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर
- इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश की US सांसदों ने कड़ी निंदा की, अमेरिकी न्याय विभाग और FBI को लिखा पत्र

