Akshara Singh : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बिहार के पटना में एक कार्यक्रम के दौरान वह एक फैंस के व्यवहार से नाराज हो गईं और उसे सबके सामने फटकार लगा दी। अक्षरा ने साफ कहा कि महिलाओं का अपमान करना किसी भी हाल में सही नहीं है। हालांकि, जब उस शख्स ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी, तो एक्ट्रेस का गुस्सा भी शांत हो गया।
पटना के कार्यक्रम में फैन को समझाया
कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने माइक लेकर वहां मौजूद लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि मस्ती करना और मजाक करना अलग बात है, लेकिन किसी को परेशान करना या उसका अपमान करना ठीक नहीं है। पटना की भाषा का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसे व्यवहार को ‘थेथरई’ बताया।
अक्षरा ने उस व्यक्ति के व्यवहार की नकल करते हुए भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह खुद पटना से हैं और बिहार की बेटी हैं, इसलिए उन्हें यह देखकर दुख होता है कि किसी महिला के साथ इस तरह का बर्ताव किया जाए।
बोलीं- अपने घर की लड़की के साथ ऐसा व्यवहार अच्छा लगेगा?
अक्षरा सिंह ने महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए वहां मौजूद लोगों से सवाल किया कि क्या वे अपने घर की किसी लड़की के साथ भी ऐसा व्यवहार देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना और उन्हें परेशान करना गलत है।
एक्ट्रेस ने बिहार में लड़कियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की खबरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेइज्जती करने वालों को अपने व्यवहार पर सोचना चाहिए। उनका कहना था कि किसी भी महिला को सम्मान देना बुनियादी बात है, इसे भूलना नहीं चाहिए।
Do a little bit of flirting/ it’s a good thing, but don’t go overboard I’m a girl from your own home, it’ll feel nice You humiliate girls, don’t you feel ashamed? Zen G, this isn’t its name, but rather it’s about respecting girls Brighten the name of Bihar, Akshara Singh https://t.co/YkpClVZp4l
— Omkara (@OmkaraRoots) October 20, 2026
गलती मानने पर अक्षरा का बदला अंदाज
बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने जेनरेशन जेड यानी Gen Z का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। जब प्रशंसक ने अपनी गलती स्वीकार की, तो अक्षरा ने उसकी तारीफ की और कहा कि उन्हें उसका अपनी गलती मानना अच्छा लगा।
अक्षरा ने उससे आगे भी ऐसा ही व्यवहार बनाए रखने और बिहार का नाम रोशन करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने प्यार से कहा, ‘इसीलिए मैं आपसे प्यार करती हूं। आपने अपनी गलती मानी… आई लव यू।’ गुस्से से शुरू हुई यह बातचीत आखिर में सकारात्मक संदेश के साथ खत्म हुई।
पवन सिंह के माफी मांगने के बाद भी चर्चा में थीं अक्षरा
अक्षरा सिंह हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। 19 अक्टूबर को बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से अक्षरा और उनके परिवार से माफी मांगी थी।
पवन सिंह के इस बयान के बाद दोनों के फिर से साथ काम करने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी। अब पटना के कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान पर अक्षरा सिंह की बात और फैंस को समझाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

